नई दिल्लीः कोरोना वायरस का कहर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिसकी वजह से लगातार मृतकों और सक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए खेल गतिविधि पर भी ब्रेक लग गया है। वहीं आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी20 विश्व कप के भविष्य को लेकर फैसला अगले महीने तक के लिए टाल दिया। अब आईपीएल पर भी कोई फैसला अगले महीने की बैठक के बाद ही लिया जाएगा, क्योंकि बीसीसीआई चाहता है कि पहले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड पर कोई फैसला ले।
इसके बाद ही बीसीसीआई आईपीएल पर कोई फैसला लेगा। टी-20 वर्ल्ड कप इस साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच खेला जाना है। जाहिर है आईसीसी भी इस हाई प्रोफाइल टूर्नामेंट को postponed करने में कोई जल्दबाज़ी नहीं करना चाहती। आईसीसी के CEO ने इस बारे में कहा कि कोरोना वायरस फैलने की वजह से टूर्नामेंट के आयोजन पर आशंका जताई जा रही है। इसे स्थगित कर तारीख को आगे बढ़ाने की बात हुई थी जिसपर आईसीसी ने विराम लगाया था।
अब इसे एक महीने और आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। हम अपने आप को बेहतर मौका देना चाहते हैं ताकि खेलों को लेकर सही फैसला लिया जा सके। सभी का स्वास्थ और उनकी बेहतरीन हमारी प्रथमिकता है और इसके अलावा चीजों आती हैं। वहीं टैक्स में छूट को लेकर आइसीसी ने बीसीसीआई को दिसंबर तक की छूट दे दी है।
इससे बीसीसीआई सरकार से बात करके टैक्स में छूट दिला सकती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर आइसीसी बीसीसीआई से टी-20 विश्व कप 2021 और वनडे विश्व कप 2023 की मेजबानी छीन लेगा। इस मीटिंग की सबसे खास बात ये रही की आईसीसी अब अगले एक महीने तक कोरोना की स्थिति पर नजर बनाए रखेगा। एक महीने बाद ही इन वो मैंस टी-20 वर्ल्ड कप और महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप पर कोई फैसला लेगा।।
The post T20 वर्ल्ड कप होगा या नहीं अगले महीने के लिए टाला फैसला, आईपीएल पर भी कोई निर्णय नहीं appeared first on News 24.
source https://hindi.news24online.com/sports/whether-or-not-t20-world-cup-will-be-postponed-for-next-month-no-decision-on-ipl/17849/
Comments
Post a Comment