नई दिल्लीः पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी अपनी बेतुकी बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रह हैं। कभी वो पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हैं तो कभी कश्मीर को लेकर भारत को बुरा भला कहते हैं। शाहीद अफरीदी ने अब भारतीय टीम के पूर्व महान खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को लेकर बेतुका बयान दिया है।
अफरीदी ने एक बार फिर कहा कि सचिन इस बात को मानेंगे नहीं लेकिन वह अख्तर से डरते थे, लेकिन वह डरते थे। अफरीदी ने नौ साल पहले भी यही बात कही थी। उन्होंने अपनी किताब ने कहा था, ‘सचिन शोएब से डरते थे। मैंने खुद देखा है। मैं स्केवर लेग पर खड़ा होता था। जब अख्तर गेंदबाजी करने आते थे तो सचिन के पांव कांपते थे।
जैनब अब्बास के साथ यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा, ‘देखिए सचिन तेंडुलकर अपने मुंह से तो कहेगा नहीं कि मैं डर रहा हूं। शोएब अख्तर के ऐसे कई स्पेल होते थे जिसमें सिर्फ सचिन ही नहीं दुनिया के कई सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को डराया।अख्तर ने कहा, ‘जब आप मिड-ऑफ या कवर्स पर फील्डिंग करते हैं तो आप इसे देख सकते हैं।
आपको किसी खिलाड़ी की बॉडी लैंग्वेज के बारे में पता चल जाता है। आप आसानी से समझ जाते हैं कि बल्लेबाज दबाव में है और वह अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पा रहा है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि शोएब ने सचिन को डरा दिया लेकिन शोएब के ऐसे कुछ स्पेल थे जिन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों, जिनमें सचिन मभी शामिल हैं, को बैकफुट पर रखा।
अफरीदी ने यह भी कहा कि सचिन को मिस्ट्री बोलर सई अजमल से भी डर लगता था। अख्तर शायद 2011 के वर्ल्ड कप का जिक्र कर रहे थे जब एक विवादास्पद फैसले में ऑनफील्ड अंपायर ने सचिन को अजमल की गेंद पर LBW दे दिया था लेकिन तीसरे अंपायर के नतीजे से साफ हुआ कि गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही है।
The post शाहिद अफरीदी ने क्रिकेट के भगवान को लेकर दिया विवादित बयान, कही ये बड़ी बात appeared first on News 24.
source https://hindi.news24online.com/sports/shahid-afridis-controversial-statement-about-the-god-of-cricket-says-its-a-big-deal/25265/
Comments
Post a Comment