टी-20 वर्ल्डकप हुआ तो दर्शक स्टेडियम में मैच देख पाएंगे या नहीं, जानें आस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा

प्रदीप सहगल, नई दिल्लीः इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। ये टूर्नामेंट अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है, लेकिन कोरोना की वजह से टूर्नामेंट पर संकट के बादल हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम सीईओ निक हॉकले का कहना है कि अगर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 टीमों को ऑस्ट्रेलिया में आने की अनुमति होगी तो फिर फैंस को भी स्टेडियम में जाने से नहीं रोका जा सकेगा।

निक हॉकले ने कहा है कि अगर टी-20 वर्ल्ड कप होता है तो फिर दर्शकों को भी लाइव एक्शन देखने की अनुमति होगी। इसका मतलब साफ है कि बिना दर्शकों के टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेला जा सकता। हॉकले ने कहा कि भीड़ को अनुमति दी जाएगी। खिलाड़ियों, अधिकारियों और सहायक कर्मचारियों के साथ 15 टीमों की मेजबानी करना “कठिन” है। यह संकेत देते हुए कि शायद आइसीसी प्रमुख इवेंट को स्थगित कर सकती हैं।

उनसे जब ये पूछा गया कि क्या बिना फैंस के टी20 वर्ल्ड कप करवाया जा सकता है? इस पर निक हॉकले ने कहा,वास्तविकता ये है और हमने पिछले कुछ हफ्तों में इसके बारे में बहुत अधिक समझ हासिल की है, अंतरराष्ट्रीय यात्रा से पहले भीड़ के वापस आने की सबसे अधिक संभावना है। हमारी सबसे बड़ी चुनौती देश में 15 टीमों को लाने की है।

अगर मैं इसकी तुलना एक बाइलेटरल सीरीज़ से करूं तो उसमें आपको सिर्फ एक ही टीम को लाना है और एक ही मैच खेलना है। लेकिन T-20 वर्ल्ड कप के लिए एक ही समय में एक शहर में 15 टीमों में से छह या सात टीमों को लाने की संभावना है, ये बहुत ज़्यादा मुश्किल है। टी-20 वर्ल्ड कप आईसीसी को फैसला 10 जून को लेना था, लेकिन उस मीटिंग में कोई फैसला नहीं लिया गया और इसे अगली मीटिंग के लिए टाल दिया गया है।

हालांकि जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ही इस टूर्नामेंट को करवा पाने में अपनी मुश्किलें जाहिर कर रहा है, तो फिर आईसीसी क्यों इस पर फैसले लेने में देरी कर रही है। ये सवाल सभी के जेहन में उठ रहा है।

The post टी-20 वर्ल्डकप हुआ तो दर्शक स्टेडियम में मैच देख पाएंगे या नहीं, जानें आस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/sports/if-t20-world-cup-takes-place-spectators-will-be-able-to-watch-the-matches-in-the-stadium-know-what-the-australian-cricket-board-said/20267/

Comments