सड़क पर महेंद्र सिंह धोनी ने दौड़ाया ट्रैक्टर, देखें वीडियो

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलत्तम पूर्व कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपने फैंस के सामने नए-नए अवतार में दिखाई देते रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी का एक नया अवतार देखने को मिला है। कारों और बाइक्स के शौकीन ही रांची की सड़क पर ट्रैक्टर दौड़ाते हुए नजर आए। IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इस वीडियो में धोनी ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहे हैं,चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर धोनी का वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘क्या होगा अगर थाला (कप्तान) धोनी अपने इस नए बीस्ट पर सवार होकर राजा (इलैया राजा) से मिलने जाएं, राजा महाराजा से मिलेंगे।

धोनी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. ट्विटर और इंस्टाग्राम हर जगह धोनी के वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। ट्रैक्टर चलाने के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक शख्स मौजूद हैं, जो उन्हें ट्रैक्टर के फंक्शन के बारे में माही को समझा रहे हैं।

साथ ही धोनी को गियर और बाकी लीवर के बारे में बता रहे हैं. धोनी ने जैसे ही ट्रैक्टर भगाया तो वह शख्स घबरा गया और ट्रैक्टर को पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी ने यह ट्रैक्टर अपने फार्म हाउस के लिए खरीद लिया है। वैसे धोनी के पास कई कारें और सुपरबाइक्स हैं, जो उनके रांची स्थित फार्म हाउस की शान बढ़ा रही हैं।

धोनी के पास एक हरे रंग की निसान जोंगा भी है, इस गाड़ी के मॉडल को बंद करने से पहले इसका उपयोग लंबे समय तक भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किया जा चुका है।

The post सड़क पर महेंद्र सिंह धोनी ने दौड़ाया ट्रैक्टर, देखें वीडियो appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/sports/mahendra-singh-dhoni-ran-a-tractor-on-the-road-watch-video/16573/

Comments