द्रविड़ की चेतावनी, बोले- ऑस्ट्रेलिया को कोहली का यह अंदाज पड़ सकता है भारी

प्रदीप सहगल, नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम (India Cricket Team) के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने टीम इंडिया (India) के ऑस्ट्रेलिया (Australia) दौरे को लेकर बड़ी बात कही है। राहुल द्रविड़ ने कंगारुओं चेतावनी देते हुए कहा है ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अगर कोहली के खिलाफ स्लेजिंग करेंगे तो उन्हें इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। द्रविड़ ने कहा है कि कोहली ऐसे बल्लेबाज़ है ज़िन्हें अपने खिलाफ स्लेजिंग पसंद हैं। वो बहुत आक्रामक बल्लेबाज हैं और मैदान पर लड़ने से उन्हें प्रेम है।

विराट कोहली को लड़ाई से प्रेम है, उन्हें मुकाबला अच्छा लगता है। वो बहुत प्रतियोगी और आक्रामक हैं। आप उन्हें और ज्यादा आक्रामक नहीं बनाना चाहेंगे। मुझे नहीं मालूम वह कितने आक्रामक हो सकते हैं। ये ऑस्ट्रेलिया के हित में होगा कि वो कोहली की स्लेजिंग से बचें। भारत ने जब 2018 में पिछली बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, तब विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने कंगारूओं को उनके घर में मात देकर इतिहास रचा था।

उस सीरीज़ में टीम इंडिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी थी। उस सीरीज़ के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों तो इस बात का आभास हो गया था कि स्लेज करने के बाद विराट कोहली और ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं और बेहतर प्रदर्शन करते हैं। कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मैथ्यू वेड ने भी ये माना था कि वो इस साल विराट कोहली के खिलाफ स्लेजिंग नहीं करेंगे। उन्हें लगता है कि विराट कोहली और टीम इसका उपयोग फायदे के तौर पर करती है। मैथ्यू वेड का कहना है कि

विराट दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं और वो आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए जाने जाते हैं और अगर फील्ड पर उनके साथ स्लेजिंग की जाती है तब वो और भी खतरनाक हो जाते हैं। इसी वजह से मैं इस साल भारतीय टीम के दौरे पर विराट कोहली और टीम इंडिया को स्लेज नहीं करुंगा। मैथ्यू वेड के इस बयान पर राहुल द्रविड़ ने कहा है कि, यहां पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी छोड़ा डिफेंसिव होने की कोशिश कर रहे हैं…वो विराट के खिलाफ स्लेजिंग न करके अपनी टीम का ही फायदा करवा रहे हैं। द्रविड़ ने कहा मुझे लगता है कि वेड यs कहने की कोशिश कर रहे हैं कि उनका फोकस खेल पर होगा, क्योंकि स्लेजिंग उन्हें बड़ी समस्या में डाल सकती है।

यदि उन्होंने विराट के खिलाफ कुछ भी गलत किया तो वह जानते हैं कि विराट क्या कर सकते हैं। भारतीय टीम इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी और 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का ये दौरा 3 दिसंबर से शुरू होगा। पहला टेस्ट गाबा, ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। अन्य बाकी के तीन मैच एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में होंगे।

The post द्रविड़ की चेतावनी, बोले- ऑस्ट्रेलिया को कोहली का यह अंदाज पड़ सकता है भारी appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/sports/dravids-warning-said-australias-style-of-kohli-may-be-heavy/18119/

Comments