प्रदीप सहगल, नई दिल्लीः पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी कोरोना के शिकार हो गए हैं। अफरीदी के इस गंभीर वायरस से संक्रमित होने के बाद अब उनके कट्टर विरोधी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर का बयान सामने आया है। गंभीर का कहना है कि कोई भी इस वायरस से संक्रमित न हो। अफरीदी के साथ मेरे राजनीतिक मतभेद जरूर हैं, लेकिन मैं दुआ करूंगा कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाए।
अफरीदी ने कोरोना का शिकार होने की सूचना सोशल मीडिया पर दी। अफरीदी ने एक ट्वीट किया और इस ट्वीट में लिखा कि, ‘मैं गुरुवार से बीमार महसूस कर रहा था, मेरे शरीर में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था। मैंने अपना टेस्ट कराया और दुर्भाग्य से मैं कोविड पॉजिटिव हूं। जल्द स्वस्थ होने के लिए आप लोगों की दुआओं की जरूरत है। इंशाअल्लाह!’
अफरीदी को लेकर पिछले कुछ समय में भारत में काफी विवाद हुआ है। पिछले महीने अफरीदी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना से खराब बीमारी कहा था। इसके अलावा भी भारत को लेकर बहुत कुछ कहते रहे हैं और सुर्खिया बटोरते रहे हैं।
अफरीदी पिछले काफी महीनों से अपने फाउंडेशन के जरिए पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमित और इसकी वजह से प्रभावित लोगों की मदद का काम कर रहे हैं। वह लोगों तक खाना और जरूरत के सामान को पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कोरोना संक्रमित लोगों के साथ ज्यादा वक्त बिताने की वजह से उनके इस वायरस से संक्रमित होने की उम्मीद है। पाकिस्तान में भी भारत की तरह कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।
The post कोरोना से जूझ रहे शाहिद अफरीदी, जानें गौतम गंभीर ने क्या कहा appeared first on News 24.
source https://hindi.news24online.com/sports/shahid-afridi-struggling-with-corona-learn-gautam-gambhir-said/18366/
Comments
Post a Comment