गांगुली के परिवार में घुसा कोरोना, एक सदस्य पाया गया पॉजिटिव

नई दिल्लीः कोरोना वायरस (CoronaVirus) का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सरकार इसे लेकर सख्त कदम भी उठा रही है,  लेकिन इसका कहर अभी भी जारी है। अब टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरभ गांगुली के परिवार के सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। सौरभ गांगुली के बड़े भाई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल  के सचिव स्नेहाशीष गांगुली इस घातक वायरस से संक्रमित मिले, जो जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

इसके अलावा, स्नेहाशीष की पत्नी भी वायरस से संक्रमित हो गई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते स्नेहाशीष के ससुर और ससुर भी वायरस संक्रमित पाए गए थे। बिजनेस इनसाइडर इंडिया ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से लिखा, ‘चारों ने स्वास्थ्य संबंधी शिकायत की जो सभी लक्षण COVID-19 संक्रमण की तरह की थे, जब वे बेहाला में गांगुली के पैतृक घर के बजाय किसी दूसरी जगह रह रहे थे। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के चारों सदस्यों को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया।

नर्सिंग होम के सूत्रों ने कहा, ‘उन्हें छुट्टी दी जाएगी या नहीं, यह टेस्ट रिपोर्ट पर निर्भर करता है।’ इससे पहले गांगुली ने कहा था कि जब वायरस खत्म हो जाएगा तो क्रिकेट बहाल होगा। कोरोना वायरस के कारण भारतीय क्रिकेट और इससे जुड़ी गतिविधियों पर फिलहाल ब्रेक लगा हुआ है। इतना ही नहीं , प्रतिष्ठित टी20 लीग आईपीएल को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है।

The post गांगुली के परिवार में घुसा कोरोना, एक सदस्य पाया गया पॉजिटिव appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/sports/corona-enters-gangulys-family-one-member-found-positive/20026/

Comments