प्रदीप सहगल, नई दिल्लीः इंग्लैंड के एक पूर्व कप्तान का मानना है कि पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने भारत को क्रिकेट की दुनिया पावरहाउस बनाने में अहम भूमिका निभाई। सौरव गांगुली को लेकर बात करते हुए हुसैन ने कहा सौरभ ने भारतीय टीम को एक मजबूत टीम बनाया। जब वह कप्तानी कर रहे होते थे तो आपको इस बात का अंदाजा होता था कि मुकाबला कड़ा होने वाला है। एक कप्तान के रूप में मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। उन्होंने ही भारतीय क्रिकेट में क्रांति लाने का काम किया।
सौरव ने उस समय टीम की कप्तानी संभाली, जब भारतीय क्रिकेट मैच फिक्सिंग कांड से घिरा हुआ था। गांगुली ने कमान संभाली और उन खिलाड़ियों को पहचानना शुरू किया, जो मैच विनर हो सकते थे। उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसे मैच विनर खिलाड़ियों को चुना जो मैच विनर साबित हो सकते थे। गांगुली को भारत के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने अग्रेशन से टीम इंडिया में जोश भरा।
गांगुली की अग्रेसिव कप्तानी के चलते ही भारतीय टीम ने विदेशों में जीत हासिल करना सीखा। वो गांगुली ही थे, जिन्होंने विदेशी टीमों को उन्हीं के स्टाइल में जवाब देने का सिलसिला शुरू किया। सौरव गांगुली को लेकर बात करते हुए नासिर हुसैन ने भी कहा कि विराट कोहली में भी गांगुली की खूंबिया नज़र आती है। कोहली की कप्तानी को लेकर नासिर हुसैन ने कहा विराट कोहली काफी प्रतिस्पर्धी क्रिकेटर हैं। जब वह मैदान पर होते हैं तो वह जीतना चाहते हैं। वह हर कीमत पर जीत चाहते हैं।’
नासिर हुसैन का ये भी मानना है कि टीम इंडिया आज सफलता की जो सीढ़ियां चढ़ रही है, उसकी शुरुआत गांगुली की कप्तानी में हुई थी। गांगुली के बाद जितने भी कप्तान आए वो उनके इस सिलसिले को आगे बढ़ाते चले गए और भारतीय टीम और ज़्यादा मजबूत होती चली गई।
The post इग्लैंड के पूर्व ने कहा- सौरभ गांगुली ने टीम इंडिया को बनाया मजबूत appeared first on News 24.
source https://hindi.news24online.com/sports/east-of-england-said-saurabh-ganguly-made-team-india-strong/20123/
Comments
Post a Comment