सानिया मिर्ज़ा ने अपनी शादी का खोला राज, कहा- शोएव मलिक के प्रपोज को देखकर नहीं हो सका इनकार

प्रदीप सहगल, नई दिल्लीः भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने अपनी शादी के 10 साल बाद एक बड़ा राज खोला है। सानिया ने अब बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने पाकिस्तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक से शादी करने का फैसला किया। सानिया मिर्जा ने ने कहा कि शोएब मलिक ने जिस तरह से उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था वो बेहद शानदार था, वो शोएब को इनकार न कर सकीं। उन्होंने कहा कुछ महीनों तक एक दूजे को डेट करने के बाद शोएब मलिक ने मुझे सीधे कह दिया कि वो मुझसे शादी करना चाहते हैं।

शोएब ने कहा कि मैं भारत आकर तुम्हारे परिवार से मिलना चाहता हूं। अगर तुम्हारा जवाब हां है तो मुझे बता देना। मुझे शोएब मलिक की बात में काफी सच्चाई नजर आई। मुझे लगा कि उसमें कोई दिखावा नहीं था। वो उनकी सच्ची भावना थी, जिसे उन्होंने महसूस किया और मुझसे इजहार कर दिया। शोएब की यही बात मुझे बेहद पसंद आई क्योंकि वो दिखावा नहीं करते। उन्होंने घुटनों के बल बैठकर मुझे प्रपोज नहीं किया जो कि उनका स्टाइल नहीं है। शोएब मलिक बहुत सरल हैं।

सानिया ने ये तो बता दिया कि आखिर उन्होंने शोएब मलिक से शादी क्यों की। इसके साथ ही साथ उन्होंने भी बताया कि शोएब में एक चीज़ भी है जो सानिया को बिल्कुल भी पसंद नहीं है, उन्हें शोएब की उस चीज़ से बहुत नफरत भी है। सानिया ने कहा कि मुझे शोएब मलिक की एक आदत से नफरत हैं। जब हम दोनों के बीच झगड़ा होता है तो शोएब मलिक अपने दिल की बात नहीं बताते हैं, वो उसे अपने तक ही सीमित रखते हैं। इस बात से मुझे बहुत नफरत है।

शोएब मलिक से शादी करने से पहले सानिया मिर्जा की जिंदगी में सोहराब मिर्जा थे। सोहराब और सानिया बचपन के दोस्त थे और दोनों ने साल 2009 में सगाई भी कर ली थी। हालांकि कुछ वजहों से ये सगाई टूट गई, जिसके बाद सानिया की जिंदगी में शोएब मलिक आए। दोनों ने 5 महीनों तक एक दूसरे को डेट किया और फिर 12 अप्रैल, 2010 को दोनों ने एक दूजे से निकाह कर लिया।

The post सानिया मिर्ज़ा ने अपनी शादी का खोला राज, कहा- शोएव मलिक के प्रपोज को देखकर नहीं हो सका इनकार appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/sports/sania-mirza-opened-the-secret-of-her-marriage-said-shoaib-maliks-proposal-could-not-be-denied/20462/

Comments