विसडन इंडिया पोल में सचिन से आगे निकले द्रविड़, जानिए डिटेल

नई दिल्लीः क्रिकेट का जहां भी जिक्र होता है वहां भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम बड़ी शान के साथ लिया जाता है। सचिन तेंदुलकर एक ऐसी शख्सियत हैं, जो टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल 4नों फॉर्मैट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। सचिन ने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं और सबसे ज्यादा टेस्ट रन और टेस्ट सेंचुरी भी उनके नाम ही दर्ज हैं। सचिन तेंदुलकर इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 51 सेंचुरी ठोकी हैं।

राहुल द्रविड़ की बात करें तो उन्होंने 164 टेस्ट मैच में 52.31 की औसत से रन बनाए हैं। इस दौरान राहुल ने 36 सेंचुरी ठोकी हैं। विसडन इंडिया ने्व फेसबुक के जरिए एक पोल किया था, जिसमें लोगों से पूछा था कि पिछले 50 सालों में भारत का सबसे महान टेस्ट बल्लेबाज कौन रहा है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस पोल में सचिन तेंदुलकर पीछे रह गए हैं। इस पोल में राहल द्रविड़ को 52 फीसदी लोगों ने जबकि सचिन को 48 फीसदी लोगों ने वोट किया है। यह पोल सोमवार को किया गया था और इसका रिजल्ट मंगलवार को आया।

गइस पोल में कुल 11,400 फैन्स ने हिस्सा लिया। मंगलवार की सुबह तक राहुल को 42 फीसदी वोट मिले थे, लेकिन रिजल्ट आने तक उनको 52 फीसदी वोट मिले और वो इस मामले में तेंदुलकर से आगे निकल गए। विसडन इंडिया ने इस पोल की शुरुआत 16 भारतीय बल्लेबाजों के साथ की थी।

सेमीफाइनल में राहुल द्रविड़ सुनील गावस्कर से आगे निकले थे, जबकि सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा था। सचिन के नाम 15,921 टेस्ट रन दर्ज हैं, जबकि राहुल द्रविड़ ने 13,288 टेस्ट रन बनाए हैं। तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट रन हैं, जबकि द्रविड़ इस मामले में चौथे नंबर पर हैं।

The post विसडन इंडिया पोल में सचिन से आगे निकले द्रविड़, जानिए डिटेल appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/sports/dravid-surpasses-sachin-in-wisden-india-poll-know-details/21100/

Comments