रोहित शर्मा ने खोला राज, उस दिन क्‍यों रोयी थीं रितिका?

नई दिल्‍ली: देश में कोरोना के कारण कई तरह की पाबंदी होने के कारण टीम इंडिया के क्रिकेटर अपने परिवार के साथ घर पर है। ऐसे में भी वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपनी ऐसी बातों को दुनिया से साझा कर रहे हैं, जिनके बारे में कोई नहीं जानता। टीम इंडिया के सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा ने भी कुछ ऐसा ही खुलाया किया है।

रोहित शर्मा ने BCCI.tv पर ‘मयंक के साथ ओपन नेट’ शो में साथी शिखर धवन और मयंक अग्रवाल के साथ बातवीत की। इंटरव्यू के दौरान, रोहित और धवन दोनों ने भारतीय क्रिकेट में अपने अबतक के सबसे अच्छे पलों को याद किया और मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन के बारे में खुलकर बात की।

इसी दौरान रोहित ने वन-डे इंटरनेशनल (एकदिवसीय) में अपने तीसरे दोहरे शतक को याद करते हुए इस बात का खुलासा किया कि मोहाली में उनकी पत्नी रितिका सजदेह स्टैंड में क्यों रोयी थी। दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा 50 ओवर के प्रारूप में तीन बार 200-प्लस वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं।

रोहित ने कहा कि जब उन्होंने रितिका से पूछा कि जब मोहाली में रिकॉर्ड बनाने के करीब थे तो वह भावुक क्यों हुई तो उन्होंने कहा कि जब वह जल्दबाजी में एक रन के लिए दौड़े और उन्‍होंने क्रीज तक पहुंचने के लिए छलांग लगाया तो उन्‍हें लगा कि उनके हाथ में चोट आ गई है। रोहित शर्मा उस समय 195 रन के निजी स्‍कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

रोहित ने मयंक को बताया कि मैंने उससे पूछा कि वह क्यों रोई? उसने मुझे बताया कि उसने सोचा कि 196वें रन के दौरान गोता लगाते समय मेरे हाथ मुड़ गया और मुझको चोट आ गई है। रितिका के लिए एक वास्तविक चिंता का विषय था। इस वजह से वह भावुक हो गई थीं।

रोहित ने आगे कहा किया कि यह रिकॉर्ड उनके लिए था, क्योंकि यह उनकी शादी की सालगिरह के दिन आया था। रोहित के नाम वनडे में तीन दोहरे शतक हैं, जिनमें से दो श्रीलंका के खिलाफ थे जबकि तीसरा 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था। रोहित के पास 50 ओवर के प्रारूप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 2014 में कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी।

The post रोहित शर्मा ने खोला राज, उस दिन क्‍यों रोयी थीं रितिका? appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/sports/rohit-sharma-reveals-why-wife-ritika-cried-during-record-breaking-knock-against-sri-lanka-in-mohali/17069/

Comments