नई दिल्लीः लोकेश राहुल इस साल आईपीएल के लिए बड़ी ही बेसब्री से इतंज़ार कर रहे थे, क्योंकि ये आईपीएल उनके लिए बेहद ही खास होने वाला था। इस साल उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी जो करनी थी, लेकिन कोरोना की वजह से ऐसा नहीं हो सका। ये पहला मौका होता जब केएल राहुल आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी करते। आईपीएल के इस सीजन को लेकर मयंक अग्रवाल से बात करते हुए लोकेश राहुल ने कहा मैंने वास्तव में आईपीएल को बहुत मिस किया है। मेरे लिए टीम की कप्तानी करते हुए एक बड़ा सीजन होने जा रहा था और मुझे ऐसा लग रहा था कि हमें लाइन-अप में सही में कुछ रोमांचक खिलाड़ी मिल गए हैं।
मैं क्रिस गेल और आप (मयंक अग्रवाल) और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों के साथ आने का इंतजार कर रहा था। केएल राहुल को रविचंद्रन अश्विन के टीम से अलग होने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब टीम का कप्तान बनाया गया था। अश्विन ने 2018 और 2019 में पंजाब की कमान संभाली थी और इस सीजन से पहले उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया था।
राहुल ने कहा कि मैं इस सीजन का इंतज़ार कर रहा था। क्रिस गेल भी मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल के इस सेशन का हिस्सा थे। गेल से जब पूछा गया कि आप क्रिकेट को मिस कर रहे हैं, तो इस पर गेल ने कहा मैं पूरी ईमानदारी के साथ क्रिकेट को मिस कर रहा हूं। यह अब तक का सबसे लंबा समय हो गया है, जब मैं घर पर हूं। आम तौर पर, मैं कुछ फ्रैंचाइज़ी के लिए खेलना छोड़ दूंगा, लेकिन मेरे लिए यह घर पर बिताया गया सबसे लंबा समय है।
ये जीवन है और ये प्रकृति का हिस्सा है और हमें इसे स्वीकार करना होगा। जीवन आपको पता है। बहुत शिकायत नहीं कर सकता। इस साल आईपीएल 29 मार्च से शुरू होना था, लेकिन कोरोना के प्रकोप के चलते इस टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। हालांकि बीसीसीआई सितंबर से नवंबर तक की विंडो की तलाश कर रही है। ताकी उस विंडो में आईपीएल को करवाया जा सके, लेकिन इसके लिए टी-20 वर्ल्ड कप का स्थगित होना बहुत जरुरी है।
The post आईपीएल में हो रही देरी से खफा लोकेश राहुल, कही ये बड़ी बात appeared first on News 24.
source https://hindi.news24online.com/sports/lokesh-rahul-upset-with-the-delay-in-ipl-said-this-big-thing/21198/
Comments
Post a Comment