रांची में इतने लाख के ट्रैक्टर से खेती करने में जुटे महेंद्र सिंह धोनी, देखें वीडियो

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों घर पर ही व्यस्त हैं। वो अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए आय दिन गतिविधियों की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इन दिनों उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह  ट्रैक्टर को चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

महेंंद्र सिंह धोनी फार्म हाउस में कर रहे खेती

आईपीएल टीम चेन्नै सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी लॉकडाउन से ही रांची में अपने फार्म हाउस में फैमिली के साथ हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही फार्म हाउस में खेती के लिए एक ट्रैक्टर खरीदा था। अब इसी ट्रैक्टर का इस्तेमाल धोनी ऑर्गेनिक खेती के लिए कर रहे हैं। इस दौरान ट्रैक्टर चलाते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

करीब 8 लाख का है धोनी का ट्रैक्टर

वीडियो में धोनी अकेले ट्रैक्टर चलाते नजर दिख रहे हैं। इसमें कैप्शन के तौर पर लिखा गया है, ‘धोनी रांची में अपने फार्म हाउस में ऑर्गेनिक खेती करते हुए।’ धोनी ने महिंद्रा का स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर खरीदा था जिसकी कीमत 8 लाख के करीब है। उन्होंने हाल के दिनों में ट्रैक्टर खरीदा है। महिंद्रा कंपनी के सीओ आनंद महिंद्र ने धोनी की तारीफ की है।

 

The post रांची में इतने लाख के ट्रैक्टर से खेती करने में जुटे महेंद्र सिंह धोनी, देखें वीडियो appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/sports/mahendra-singh-dhoni-is-busy-in-ranchi-farming-with-so-many-lakh-tractors-watch-video/22315/

Comments