रोहित शर्मा को लेकर इरफान पठान ने किया बड़ा खुलासा, आक्रामक खिलाड़ी होने की बताई वजह

प्रदीप सहगल, नई दिल्लीः भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने रोहित शर्मा की सक्सेस का राज़ खोला है। इरफान ने बताया कि रोहित शर्मा अपने करियर के शुरुआती दिनों में भी कड़ी मेहनत किया करते थे। हालांकि, उनके शरीर के हाव भाव देखकर ऐसा लगता था कि वह बल्लेबाजी करते हुए काफी ‘रिलैक्स’ रहते हैं। पठान ने रोहित को लेकर कहा जब आप ऐसे खिलाड़ियों को देखते हैं जिनके पास काफी समय होता है तो काफी लोगों को गलत फहमी हो जाती है। जिन खिलाड़ियों के पास गेंद को खेलने के लिए काफी समय होता है, वो रोहित की तुलना में थोड़ा ज्यादा रिलैक्स होता है।

उनको देखकर लोगों को लगता है कि वो बहुत ज़्यादा मेहनत नहीं कर रहे। शुरू में रोहित के साथ भी ऐसा ही होता था। शुरू में हम रोहित को बाहर से देखकर सोचा करते थे कि उन्हें शायद थोड़ी ज्यादा कड़ी मेहनत की जरूरत है। रोहित शर्मा के लिए दुनियाभर के दिग्गज़ों का मानना हैं कि उनके पास गेंद को खेलने के लिए काफी समय है। वो हैंड-आई co-ordination वाले खिलाड़ी हैं।

इसी वजह से उनकी पास जितनी तेज़ी से गेंद आती है, उतनी ही तेज़ी से वो मैदान के बाहर भी जाती है। एक बार सेट होने के बाद तो रोहित मौजूदा दौर में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ हैं। यही उनकी सक्सेस का राज़ भी है। इस बारे में पठान कहते हैं। जब वह भागते थे तो वह बहुत ही रिलैक्स होकर भागते थे, जब वह बल्लेबाजी करते थे तो उनके पास बहुत समय रहता था और हम सोचते थे कि वह कड़ी मेहनत क्यों नहीं करते, लेकिन वास्तव में वह बहुत कड़ी मेहनत कर रहे होते थे।

उसके नतीजे हम सभी ने मैदान पर देखें हैं। उनके पास गेंद को खेलने के लिए जो समय है वो ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में तीन-तीन दोहरे शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। दुनिया का कोई और बल्लेबाज़ तो दो दोहरे शतक भी नहीं लगा सका और रोहित ने तीन-तीन बार ये कमाल किया है। वहीं टी-20I क्रिकेट में भी वो सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ हैं।

रोहित ने टी-20 I में 4-4 शतक लगाए हैं।रोहित की कप्तानी को लेकर बात करते हुए पठान ने कहा पठान ने कहा क रोहित हमेशा समझदारी भरी चीजों के बारे में बात करते थे और इसलिए वह बतौर बल्लेबाज और आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर काफी सफल हैं। वह हमेशा कड़ी मेहनत के बारे में बात किया करते थे और वह यह भी कहते थे कि टीम सबसे पहले आती है।

मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान के रूप में उन्होंने जो नतीजे हासिल किए, यह बात आपने उनमें देखी होगी। रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस की टीम को 4-4 बार आईपीएल का खिताब जिताया है। वहीं रोहित के महेंद्र सिंह धोनी का नंबर आता है। धोनी ने तीन बार चेन्नई को आईपीएल चैंपियन बनाया है।

The post रोहित शर्मा को लेकर इरफान पठान ने किया बड़ा खुलासा, आक्रामक खिलाड़ी होने की बताई वजह appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/sports/irfan-pathan-made-big-disclosure-about-rohit-sharma-reason-for-being-an-aggressive-player/22329/

Comments