शमी ने किया खुलासा, बताया यह खूबी बुमराह और इशांत से बनाती है अलग

नई दिल्लीः  टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी भारतीय गेंदबाज़ी लाइन अप का एक अहम अंग है। शमी टीम इंडिया की गेंदबाजी की जान हैं और टेस्ट क्रिकेट में काफी घातक रहे हैं, लेकिन अब शमी ने बताया है कि वो कैसे अपनी साथी तेज़ गेंदबाज़ों से अलग हैं। वो क्या खूबी हैं जो शमी को ईशांत शर्मा और बुमराह से अलग बनाती है। शमी ने बताया कि वो टेस्ट क्रिकेट में इतने घातक क्यों हैं और वो कब विरोधी टीम पर वार करते हैं इसके बारे में उन्होंने खुद खुलासा किया। शमी टेस्ट क्रिकेट की दूसरी पारी में ज्यादा असरदार रहते हैं। शमी ने खुद को डीज़ल इंजन बताया है।

मैं टेस्ट मैच की दूसरी पारी में काफी होशियारी से अपनी गेंदबाजी का इस्तेमाल करता हूं। दूसरी पारी तक ज्यादातर खिलाड़ी तीन दिन मैदान पर बिता चुका होता है। मैं डीजल इंजन की तरह हूं जो पेट्रोल इंजन के मुकाबले पिकअप लेने में थोड़ा वक्त लेता है। मैं हर किसी के थकने का इंतजार करता हूं और फिर वार करता हूं। टेस्ट में पांच दिन का खेल होता है और जब सब थक जाते हैं तब मैं अपने खेल के स्तर को उंचा करता हूं।

शमी दूसरी पारी में ज़्यादा असरदार साबित होते हैं और इस बात की गवाही उनके ये आकड़ों भी दे रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट की पहली पारी में उन्होंने 32.50 की औसत से 92 विकेट लिए हैं जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 21.98 की औसत से 88 विकेट चटकाए हैं। शमी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ज़्यादा खतरनाक हो जात हैं। वो अपनी धार और रफ्तार से विरोधी बल्लेबाज़ों की नाक में दम कर रखा है।

शमी ने उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे वो दूसरी पारी में और ज़्यादा खतरनाक हो जाते हैं। शमी ने कहा टेस्ट मैच की दूसरी पारी में मैं ज्यादा उत्साह में होता हूं जब दूसरे खिलाड़ी थक जाते हैं, तो मैं उसका फायदा उठाता हूं। मैं और ज़्यादा जज्बे के साथ गेंदबाज़ी करता हूं। मुझे विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट मिले थे। वहां कि पिच बेजान थी और उसमें जरूरी उछाल भी नहीं था। लेकिन मेरा हौसला बुलंद था। अफ्रीका की टीम 2017-18 में भारतीय दौरे पर आई थी और शमी ने कुल 15 विकेट लिए थे जिसमें से 12 विकेट उन्हें दूसरी पारी में मिले थे।

शमी ने टेस्ट क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के बूते वनडे और टी-20 टीम में भी जगह बना ली है। शमी ने अपने साथी गेंदबाज़ों के बारे में बात करते हुए कहा कि टीम इंडिया का बॉलिंग अटैक दुनिया का सबसे बेहतरीन पेस अटैक है।

The post शमी ने किया खुलासा, बताया यह खूबी बुमराह और इशांत से बनाती है अलग appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/sports/shami-revealed-told-that-this-quality-makes-it-different-from-bumrah-and-ishant/20127/

Comments