नई दिल्लीः इस साल आईपीएल पर संकट के बादल छाए हुए हैं। इस सस्पेंस के बीच आईपीएल का होना न होना बहुत हद तक एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप के स्थगित होने पर निर्भर करता है। इस साल एशिया कप सितंबर में होना है, तो वहीं टी-20 वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में होना है। बीसीआई की नज़र भी आईपीएल करवाने के लिए अक्टूबर-नवंबर की विंडो पर है। अब अगर एशिया कप या टी-20 वर्ल्ड कप होते हैं, तो आईपीएल का होना बेहद ही मुश्किल होगा। इसके अलावा टीम इंडिया का इस साल का शेड्यूल भी आईपीएल के आईपीएल के आड़े आ रहा है। दरअसल अगर इस साल हम टीम इंडिया के शेड्यूल पर नज़र डाले तो
जून-जुलाई में भारतीय टीम को श्रीलंका का दौरा करना था, लेकिन बीसीसीआई ने दौरा टाल दिया है। सिंतबर में एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट खेला जाना है। इसके बाद भारत को 11 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही 3 मैचों की टी-20 सीरीज़ खेलनी है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में ही 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। टी-20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के साथ 4 टेस्ट मैच की सीरीज़ खेलनी है। ये टेस्ट सीरीज़ 3 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच खेली जाएगी। इसके बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज़ खेलनी है। ये सीरीज़ 12 जनवरी से 17 जनवरी के तक होगी।
अब अगर एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप स्थगित हो भी जाए, तो भी BCCI के लिए आपीईएल करवाना मुश्किल है। हां अगर बीसीसीआई टीम इंडिया के इंटरनेशनल शेड्यूल के साथ छेड़छाड़ करें तो ये मुमकिन हो सकता है। हालांकि अगर ऐसा हुआ तो इससे ICC जरुर नाखुश हो सकती है।
इस साल आईपीएल 29 मार्च से शुरू होना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे अब अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। लेकिन BCCI इस टूर्नामेंट को करवाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। इसी वजह से अब पूरे देश की नज़रें IPL पर टिकीं हुई हैं। लेकिन फिलहाल की सिचुएशन में भारतीय टीम के मौजूदा इंटरनेशनल शेड्यूल को देखते हुए आईपीएल का होना मुश्किल नज़र आ रहा है।
The post आईपीएल पर अभी तक लटकी तलवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान appeared first on News 24.
source https://hindi.news24online.com/sports/sword-hangs-on-ipl-this-year-will-be-surprised-to-know-the-reason/18235/
Comments
Post a Comment