नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सफल कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह की लोकप्रियता किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं आईपीएल में भी अलग पहचान बनाई है। वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी रांची से मतलब रखते हैं लेकिन इससे जुड़ी उनकी कोई आईपीएल टीम नहीं है। ऐसे में उन्हें पहली बार 2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल नीलामी में खरीदा था, इससे एक साल पहले ही अपनी कप्तानी में उन्होंने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताया था।
भले ही पहले सीजन में चेन्नई टीम खिताब से चूक गई थी और उपविजेता रही लेकिन धोनी ने अपना करिश्मा दिखा दिया। उन्होंने चेन्नई को भी अपनी कप्तानी में सबसे सफल टीमों में शुमार करा दिया। आईपीएल के पूर्व सीओओ सुंदर रमन ने इससे जुड़ा किस्सा शेयर किया है। साल 2008 में चेन्नई फ्रेंचाइजी ने धोनी को नीलामी में खरीदने के लिए बड़ी राशि लगाई। पहली बार आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी 20 फरवरी 2008 को आयोजित की गई थी। आईपीएल की पहली नीलामी में 89 खिलाड़ियों को खरीदा गया था।
सुंदर रमन ने एक बातचीत में जानकारी दी कि किस तरह सीएसके फ्रेंचाइजी इस दिग्गज खिलाड़ी के पीछे बड़ी राशि खर्च करने में सक्षम थी। तब कोलकाता नाइट राइडर्स ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली को अपना आइकन खिलाड़ी बनाया, दिग्गज सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के आइकन खिलाड़ी थे लेकिन चेन्नई टीम के पास एक कोई आइकन खिलाड़ी नहीं था।
साल 2008 में आईपीएल की पहली नीलामी में चेन्नै फ्रेंचाइजी को बड़ा फायदा इसी बात का मिला कि आइकन खिलाड़ी नहीं होने के कारण टीम फ्री ऑक्शन में हिस्सा ले सकती थी। उन्होंने कहा, ‘2008 के आईपीएल में दिग्गज खिलाड़ियों को उनकी संबंधित फ्रेंचाइजी को देना था। जैसे मुंबई के लिए सचिन, पंजाब के लिए युवराज सिंह, दिल्ली के लिए वीरेंदर सहवाग, कोलकाता के लिए सौरभ गांगुली.. लेकिन धोनी, जो स्टारडम के पीक पर थे, घरेलू टीम के बिना थे।
रमन ने आगे कहा, ‘उन्होंने फिर चेन्नै को अपना घर बनाया, उस समय आइकन खिलाड़ी को सैलरी निर्धारित नहीं थी और टीम पर सबसे अधिक भुगतान किए जाने वाले खिलाड़ी की तुलना में 15 प्रतिशत ज्यादा फीस देनी थी। जब चेन्नई में एक आइकन खिलाड़ी नहीं था, इसलिए अपनी पसंद के खिलाड़ी के लिए बोली लगाने के लिए थोड़ा ज्यादा स्वतंत्र थी। इसलिए धोनी चेन्नै टीम में गए।
The post आईपीएल में चेन्नई ने धोनी को खरीदने के लिए लगाई थी बड़ी कीमत, इस शख्स ने बयां की कहानी appeared first on News 24.
source https://hindi.news24online.com/sports/chennai-had-imposed-a-big-price-to-buy-dhoni-in-ipl-this-person-told-the-story/21701/
Comments
Post a Comment