युवराज सिंह ने जातिसूचक टिप्पणी पर मांगी माफी, बोले- भेदभाव पर नहीं करते यकीन

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह इन दिनों अपने बयान को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। युवराज सिंह ने जातिसूचक टिप्पणी कर विवादों में घिरते नजर आ रहे थे, लेकिन उन्होंने ट्विटर के जरिए माफी मांगी है। युवी ने ट्विटर पर लिखा कि वो किसी भी तरह के भेदभाव में यकीन नहीं रखते हैं और उनकी बातों को गलत तरीके से लिया गया। युवराज ने साथ ही कहा कि अगर उनकी बात से किसी को दुख पहुंचा है तो वो उसके लिए माफी मांगते हैं।

कुछ दिन पहले युवराज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो रोहित शर्मा के साथ लाइव इंस्टाग्राम चैट के दौरान जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते नजर आए थे। युवराज सिंह ने ट्विटर पर बयान जारी करते हुए लिखा, ‘मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैं रंग, जाति, पंथ या लिंग के आधार पर किसी तरह के भेदभाव में यकीन नहीं करता हूं। मैंने लोगों की भलाई में अपनी जिंदगी जी है और आगे भी ऐसा ही जीना चाहता हूं।

मैं हर व्यक्ति का सम्मान करता हूं। मैं समझता हूं कि मैं अपने दोस्तों से बात कर रहा था और उस समय मेरी बात को गलत तरीके से लिया गया, जो अनुचित था। एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते मैं कहना चाहता हूं कि अनजाने में अगर मेरी बातों से किसी को दुख पहुंचा है तो मैं पर खेद व्यक्त करता हूं। देश और देश के लोगों से मेरा प्यार हमेशा रहेगा।’ इस मामले में किसी तरह की एफआईआर भी अभी तक दर्ज नहीं की गई है।

The post युवराज सिंह ने जातिसूचक टिप्पणी पर मांगी माफी, बोले- भेदभाव पर नहीं करते यकीन appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/sports/yuvraj-singh-apologized-for-casteist-remarks-said-do-not-believe-in-discrimination/16925/

Comments