नई दिल्ली: पाकिस्तान में कोरोना वायरस ने अब बड़े लोगों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने खुलासा किया कि उनका कोरोनो वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है।
27 टेस्ट, 398 वन-डे इंटरनेशनल (ODI) और 99 ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय (T20I) में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले अफरीदी ने इस बारे में ट्विटर पर जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘वह गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और कोरोनो वायरस के परीक्षण के बाद उनका टेस्ट पॉजिटव आया है।’ अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने लिखा, “मैं गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं। मेरा शरीर बुरी तरह से दर्द कर रहा था। मेरा परीक्षण किया गया है और दुर्भाग्य से मैं पॉजिटिव आया हूं। मुझे शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने की जरूरत है।”
पिछले महीने, शाहिद अफरीदी ने बांग्लादेश के क्रिकेटर मुश्फिकुर रहीम का एक बैट खरीदा था, ताकि कोरोनो वायरस पीड़ितों के लिए इसे चैरिटी के तौर पर नीलाम किया जा सके। मुशफिकुर ने 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में दोहरा शतक बनाने का कारनामा किया था। मुशफिकुर ने कहा कि आयोजकों ने नीलामी को प्रस्ताव के रूप में बुलाया था।
बांग्लादेश के क्रिकेटर ने एक ऑनलाइन फोरम में कहा, “अफरीदी ने मुझसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया और मैंने उन्हें बोली का लिंक भेजा। 13 मई को उन्होंने मुझे एक पत्र भेजा और 20,000 डॉलर की पेशकश की। उन्होंने इस पैसे से मेरा बल्ला खरीदा।”
20 साल से अधिक के कैरियर में, अफरीदी ने 27 टेस्ट, 398 वन-डे इंटरनेशनल (ODI) और 99 ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय (T20I) में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने एकदिवसीय मैचों में 8,064 रन, टेस्ट में 1,716 रन और खेल के सबसे छोटे प्रारूप T20 में 1,416 रन बनाए।
अपने करियर में अफरीदी ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। उन्होंने टेस्ट और टी 20 क्रिकेट में क्रमशः 48 और 98 विकेट लिए जबकि 50 ओवर के प्रारूप में 395 विकेट अपने नाम किए।
The post पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीद अफरीदी को भी हुआ कोरोना appeared first on News 24.
source https://hindi.news24online.com/sports/pakistani-cricketer-shaheed-afridi-also-got-corona/18234/
Comments
Post a Comment