धोनी का नया लुक आया सामने, आपने देखा क्या ?

प्रदीप सहगल, नई दिल्लीः महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) पिछली जुलाई के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) से दूर हैं। माही के फैंस उनकी मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। धोनी ने अभी मैदान पर तो वापसी नहीं की है, लेकिन उनका नया लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। धोनी की जो नई फोटो वायरल हो रही है इसमें वो काली दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। अपने लेटेस्ट लुक में धोनी स्पोर्टिंग ब्लैक बीयर्ड में नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके लुक की वजह से उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे मैच 2019 वनडे वर्ल्ड कप में खेला था। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए उस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था और टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। उस मैच में धोनी ने अर्धशतक जमाया था, लेकिन उस मुकाबले में वो रन आउट हो गए थे। उस दिन के बाद से धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए मैदान पर नहीं उतरे।

हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि धोनी की वापसी आईपीएल 2020 के जरिए होगी। उन्होंने इस सीजन की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स का ट्रेनिंग कैंप भी ज्वॉइन कर लिया था और वो ट्रेनिंग सेशन में भी हिस्सा लेने लगे थे। वो सीएसके के कैंप के साथ लीग के शुरू होने से एक महीने पहले ही जुड़ गए थे, लेकिन कोरोना की वजह से इसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया।

The post धोनी का नया लुक आया सामने, आपने देखा क्या ? appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/sports/dhonis-new-look-came-in-front-did-you-see/22344/

Comments