IPL पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, इस साल आयोजन होगा या नहीं कही ये बातें

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आयोजन को लेकर बड़ा बयान दिया है। सौरव गांगुली ने  इशारा किया है कि इस साल भी आईपीएल  का आयोजन होगा। सौरव गांगुली ने  कहा है कि इस साल टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सभी संभावित विकल्पों पर काम चल रहा है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से IPL का आयोजन अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है। गांगुली ने एक पत्र में लिखा है कि, ‘BCCI इस साल आईपीएल का मंच तैयार करने में सक्षम है, भले ही इसका मतलब खाली स्टेडियम में टूर्नामेंट खेलना हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी संभव विकल्पों पर काम कर रहा है। प्रशंसक, फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी, ब्रॉडकास्टर, प्रायोजक और अन्य सभी हितधारक इस साल आईपीएल की मेजबानी की संभावना के लिए उत्सुक हैं।’

सौरव गांगुली ने कहा कि, ‘हम आईपीएल की मेजबानी करने के लिए तैयार है और इस साल टूर्नामेंट के आयोजन के सभी संभावित विकल्पों पर काम कर रहे हैं। भले ही फिर हमें खाली स्टेडियम में ही टूर्नामेंट क्यों न खेलना पड़े। फैंस फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी, ब्रॉडकास्टर, प्रायोजक और अन्य सभी हितधारक खेल को लेकर बेहद उत्सुक हैं।

साथ ही उन्होंने कहा, ‘हाल ही में आईपीएल में भाग लेने वाले भारत और अन्य देशों के कई खिलाड़ियों ने भी इस साल आईपीएल का हिस्सा बनने के लिए अपनी उत्सुकता दिखाई है। हम आशावादी हैं और बीसीसीआई जल्द ही इस पर भविष्य में फैसला ले सकता है।’

आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस सहित कुछ विदेशी खिलाड़ियों ने सार्वजनिक रूप से आईपीएल के लिए अपना समर्थन बढ़ाया है। हालांकि सौरव गांगुली का पत्र में कहना है कि इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के भविष्य को लेकर बैठक में चर्चा की गई थी। टी20 वर्ल्ड कप अगर नहीं होता है तो आईपीएल के लिए एक खिड़की खुल सकती है। हालांकि, ICC ने भी कहा है कि वे अभी भी सभी संभावित विकल्पों की खोज कर रहे हैं।

The post IPL पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, इस साल आयोजन होगा या नहीं कही ये बातें appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/sports/bcci-president-sourav-ganguly-said-we-are-working-on-all-possible-for-ipl/17763/

Comments