इस साल होगा IPL, सौरव गांगुली ने शुरू की ये तैयारी

नई दिल्‍ली: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार को अपनी बैठक में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले T20 विश्व कप के लिए अधिक समय की मांग की है, जिसके बाद देश में आईपीएल होने की संभावना बढ़ गई है। इसके साथ ही बीसीसीआई के अध्‍यक्ष सौरव गांगुली ने भी इस साल आईपीएल कराने के संकेत दिए हैं।

सूत्रों से मिली जाकनारी के अनुसार, बीसीसीआई ने भी आईपीएल कराने को लेकर अपनी तैयारियों पर काम करना शुरू कर दिया है। BCCI ने अपनी संबद्ध राज्य इकाइयों से बता करना शुरू कर दिया है कि अगर टी-20 विश्‍व कप कुछ समय के लिए पीछे हटाया जाता है तो इस समय में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) कराया जा सकता है।

बीसीसीआई के अध्‍यक्ष सौरव गांगुली ने एक पत्र में लिखा है, ”बीसीसीआई यह सुनिश्चित करने के लिए सभी संभावित विकल्पों पर काम कर रहा है कि हम इस साल आईपीएल करा सकें, भले ही वह खाली स्टेडियम में टूर्नामेंट खेले।” उन्‍होंने कहा, “प्रशंसकों, फ्रेंचाइजी, खिलाड़ियों, प्रसारकों, प्रायोजकों और अन्य सभी हितधारकों को इस साल आईपीएल की मेजबानी की संभावना दिख रही है।”

हालांकि इसके लिए कोई विशेष समय अवधि नहीं दी गई है, लेकिन यह समझा जा रहा है कि बीसीसीआई मानसून के बाद आईपीएल करा सकता है। इसका मतलब यह है कि ये सितंबर के अंत से पहले नहीं होगा।

सभी हितधारकों के लिए आईपीएल का क्या मतलब है, इस बिंदु को स्पष्ट करने के लिए गांगुली ने लिखा, “हाल ही में भारत और अन्य देशों के बहुत से खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल में भाग लिया है, ने भी इस वर्ष आईपीएल का हिस्सा बनने के लिए अपनी उत्सुकता दिखाई है। हम आशावादी हैं और बीसीसीआई जल्द ही इस पर भविष्य की कार्रवाई का फैसला करेगा।”

अगर इस साल आईपीएल आयोजित नहीं किया गया तो बीसीसीआई को लगभग 4000 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान उठाना पड़ेगा। राज्य इकाइयों को यह भी सूचित किया गया है कि प्रशिक्षण और क्रिकेट गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए एसओपी जल्द ही भेजे जाएंगे।

The post इस साल होगा IPL, सौरव गांगुली ने शुरू की ये तैयारी appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/sports/ipl-plans-in-motion-bcci%e2%80%89president-sourav-ganguly-tells-state-units/17795/

Comments