RIP: सुशांत की मौत पर CSK ने जताया दुख, कहा- एक ऐसा अंत किसी ने सोचा नहीं होगा

नई दिल्लीः टीवी स्क्रीन पर अपनी फिल्मों में दुनिया को हंसाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर कई ऐसे सवाल छोड़ दिये, जिनका जवाब शायद ही कभी मिले। उनके जाने से बॉलीवुड जगत के साथ-साथ खेल जगत में भी मातम पसरा है, हर कोई उन्हें मिस कर रहा है। सुशांत के इस तरह चले जाने पर आईपीएल फेंचाइज़ी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी दुख जताया है। सीएसके के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने सुशांत की मौत पर एक ट्वीट किया है।

एक ऐसा अंत जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा, आपकी आत्मा को शांति मिले सुशांत सिंह राजपूत, इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा गया, ‘अभी भी सदमे में, ये बिल्कुल भी जायज नहीं।’ सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’, में धोनी का किरदार निभाया था। चेन्नई सुपर किंग्स का टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से खास कनेक्शन है। 2008 से ही महेंद्र सिंह धोनी इस फ्रेंचाइजी टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

2016 में महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक आई थी, इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल निभाया था। सुशांत ने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था। इस फिल्म के सिलसिले में वो धोनी के साथ भी काफी समय रहे थे। धोनी के अंदाज में चलना, शॉट लगाना सबकुछ सुशांत ने बड़े पर्दे पर बखूबी निभाया था। इस फिल्म को लेकर सुशांत की काफी तारीफ भी हुई थी।

2016 में आई यह फिल्म सुशांत के करियर की सबसे बड़ी फिल्म भी मानी जाती है। बॉलीवुड में आने से पहले सुशांत ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंनें ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी शो से नाम कमाया और फिर इसके बाद बॉलीवुड में इंट्री की।

The post RIP: सुशांत की मौत पर CSK ने जताया दुख, कहा- एक ऐसा अंत किसी ने सोचा नहीं होगा appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/sports/sushants-csk-expresses-sorrow-says-no-one-would-have-imagined-such-an-end/18691/

Comments