नई दिल्लीः फिल्म में आत्महत्या न करने की सलाह देने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत कपूर का ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की खबर सुनकर हर कोई दुखी है, किसी को विश्वास नहीं कि उनका हीरो ऐसा भी कदम उठा सकता है। सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड के साथ-साथ खेल जगत भी सकते में है। सुशांत की मूवी एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के लिए किरण मोरे ने उन्हें विकेटकीपिंग की ट्रेनिंग दी थी। सुशांत के यूं इस तरह चले जाने से मोरे भी काफी दुखी हैं। मोरे ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर ये दुख व्यक्त किया।
मोरे ने लिखा इस युवा अभिनेता की मौत से एक बेहतरीन यात्रा अधूरी रह गई। मैं बस यही दो शब्द कह सकता हूं कि यह चौंकाने वाली खबर है, जिस पर विश्वास नहीं हो रहा। आप जब इतनी युवा प्रतिभा के साथ काम करते हो तो आप यही सवाल पूछते हो कि क्यों हुआ ऐसा? उसने यह कदम क्यों उठाया?
धोनी की लाइफ पर बनी इस फिल्म को करने के लिए सुशांत ने काफी मेहनत की थी। उन्होंने माही की तरह हेलीकॉप्टर शॉट सीखने के लिए लगभग 9 महीने तक प्रैक्टिस की थी। उनकी इस मेहनत को देखकर मोरे भी दंग रह गए थे। इस पर मोरे कहते हैं हमने एक प्यारा बच्चा, कर्मठ, शिक्षित और सफल व्यक्ति को गंवा दिया। उसने उस भूमिका के लिए लगातार नौ महीने तक अभ्यास किया। उसने धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट में महारत हासिल की।
वह क्रिकेटर की तरह ट्रेनिंग करता था। विकेटकीपिंग बहुत अलग होती है। उसे कई बार हाथों, बाजुओं और जांघ में गेंद लगी लेकिन वह हमेशा खेलने के लिए तैयार रहता था। एक शानदार सफर अधूरा रह गया। मोरे सुशांत के सुसाइड करने से हैरान है। मैं अब तक नहीं समझ पाया हं कि एक कामयाब एक्टर ने इतनी कम उम्र में कैसे खुदकुशी कर ली। यह बताता है कि मौजूदा दौर में हमें मानसिक रूप से मजबूत होना कितना जरूरी है।
जब हम प्रतिभाशाली युवा के साथ काम करते हैं तो आपके दिमाग में यह आता है कि आखिर क्यों उसने यह कदम उठाया? हमने एक मेहनती, पढ़ा-लिखा और कामयाब बच्चा खो दिया। इस दौर में हमें परिवार और दोस्तों से जुड़कर रहना चाहिए। यह उन लोगों के लिए ज्यादा जरूरी है जो अकेले रह रहे हैं।
हमें खुद को ऐसे कामों में बिजी रखना चाहिए, जिसे करने से हमें खुशी मिलती है। मोरे ने बताया कि जब वो सुशांत को ट्रेनिंग दे रहे थे तो कई बार उन्होंने सुशांत को डांटा भी, लेकिन उन्होंने कभी भी उस डांट का बुरा नहीं माना और अगली बार उसने अपनी गलती को सुधधारने की पूरी कोशिश की।
The post RIP: मोरे ने कहा- विकेटकीपिंग के लिए सुशांत ने की थी कड़ी मेहनत, अधूरी रह गई यात्रा appeared first on News 24.
source https://hindi.news24online.com/sports/rip-more-said-that-sushant-had-worked-hard-for-wicketkeeping-the-journey-remained-incomplete/18673/
Comments
Post a Comment