भारत के खिलाफ शाहीद अफरीदी ने फिर उगला जहर, कश्मीरी बच्चे के फोटो को लेकर ही ये बात

नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर पाक क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शाहीद अफरीदी अपनी बेतुकी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों का केंद्र बने रहते हैं। पिछले दिनों शाहिद अफरीदी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे, जिस वजह से वह घर में ही कैद थे, मगर अब ठीक होने के बाद उन्‍होंने फिर से जहर उगलना शुरू कर दिया और ठीक होने के बाद उन्‍होंने सबसे पहले कश्‍मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

दरअसल कश्‍मीर के सोपोर में बुधवार को आतंकी हमला हुआ और इसमें 65 साल के नागरिक बशीर अहमद को भी आतंकियों की गोली लग गई। बशीर के साथ उनका 3 साल का नाती भी था और वह शव के पास बैठकर रो रहा था। सीआरपीएफ के जवान उस बच्‍चे को क्रॉसफायरिंग वाली जगह से बचाकर उसकी मां के पास लेकर गए।

Shahid Afridi, Kashmir, paksitan cricket team, sports news, शाहिद अफरीदी, कोरोना वायरस, स्‍पोर्ट्स न्‍यूज, क्रिकेट, पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम

अफरीदी ने इसी घटना की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिससे वो मासूम बच्‍चा अपने नाना के शव और सैनिक के बीच खड़ा है। अफरीदी ने इस फोटो पर भी अपना जहर उगला और लिखा कि कोई भी फोटो कश्‍मीरियों के हालत को बयां नहीं कर सकती। यही नहीं उन्‍होंने इस दर्दनाक फोटो और कश्‍मीर के खिलाफ जहर उगल रहे अपने बयान को अपने ट्वीटर अकाउंट पर पिन भी किया।

राज‍नीति करने का मौका नहीं छोड़ रहे शाहीद अफरीदी

ऐसा कहा जा रहा है अफरीदी राजनीति में कदम रखना चाहते हैं और वह इमरान खान की राह पर ही चल रहे हैं। अपने लोगों के लिए मसीहा बन रहे हैं। भारत के खिलाफ बोलकर वहां अपनी एक अलग जगह बना रहे हैं, अफरीदी ने कुछ समय पहले पीएम मोदी के खिलाफ कहा था कि वो मजहबी बीमारी से ग्रसित हैं।

The post भारत के खिलाफ शाहीद अफरीदी ने फिर उगला जहर, कश्मीरी बच्चे के फोटो को लेकर ही ये बात appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/trends/shaheed-afridi-again-spewed-poison-against-india-this-matter-only-with-the-photo-of-kashmiri-child/23291/

Comments