एमएचआरडी निशंक और खेल मंत्री किरण रिजिजू ने फिट इंडिया अभियान को बढ़ाने के लिए छात्रों से किया संवाद

कुन्दन सिंह, नई दिल्ली: बच्चों में खेल को बढ़ावा देने के लिये केंद्र की योजना फिट इंडिया अभियान को बढ़ाने के लिए शुक्रवार को मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और खेल एवं युवा मामलों के मंत्री श्री किरन रिजिजू ने छात्रों के साथ वेबिनार पर संवाद किया। फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित “फिट है तो हिट है इंडिया” कार्यक्रम में ओलिंपिक मैडल विजेता बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिंधु और भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान श्री सुनील छेत्री भी मौजूद थे। सीबीएसई के 13,868 विद्यालय विभिन्न फिट इंडिया कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं और 11,682 विद्यालयों को फिट इंडिया फ्लैग भी मिल चुका है।

इस अवसर पर ‘निशंक’ ने कहा, ” भारत सरकार द्वारा शुरू किये गए फिट इंडिया अभियान से बहुत कम समय में बहुत ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री के आह्वाहन पर लोगों ने इस मुहीम को अपने निजी जीवन का हिस्सा बनाया हैं।  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने भी अप्रैल में घोषित किया था कि वो इस अभियान के तहत फिट इंडिया एक्टिव डे कार्यक्रम में स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए फिटनेस सत्र की एक नयी श्रंखला शुरू करेगा। इस महामारी के दौर में यह बेहद जरूरी है कि हम सभी फिट रहे और छात्रों को फिट रहने के लिए प्रेरित करें क्योंकि फ़िलहाल इस बीमारी से फिट रह कर ही जंग जीती जा सकती है। एक फिट इंसान की प्रतिरोधक क्षमता उसे हर प्रकार की बीमारी से दूर रखती है। मुझे पूरा विश्वास है कि देश भर के छात्र अपने जीवन में फिटनेस और स्वास्थ्य को समाहित भी करेंगे।

इस विशेष संवाद में छात्रों को संबोधित करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा प्रधानमंत्री ने हमेशा से फिट रहने के प्रति समस्त देशवासियों को हमेशा प्रेरित किया है। उनका हमेशा से ये मानना रहा है कि फिट रहेगा इंडिया तभी आगे बढ़ेगा इंडिया. इस दिशा में उन्होनें ना सिर्फ फिट इंडिया अभियान शुरू किया बल्कि भारत की इस प्राचीन योग विद्या को विश्व भर में गौरव दिलवाया। उन्होनें इस फिट इंडिया अभियान से देश भर के सभी जाने माने लोगों को जोड़ा है।

आज उनके प्रयास को हमने आगे ले जाते हुए बच्चों को भी इससे जोड़ना शुरू कर दिया है। बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और इस अभियान के द्वारा हम अपना भविष्य सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे हैं। आज बच्चे खिलाडियों को अपने रोल मॉडल मानते हैं इसलिए हम ज्यादा से ज्यादा खिलाडियों को इस अभियान से जोड़ रहे हैं जो छात्रों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।”

इस अवसर पर मौजूद विश्व विख्यात खिलाडी ओलिंपिक मैडल विजेता बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिंधु एवं भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान श्री सुनील छेत्री ने भी फिटनेस के गुर छात्रों के साथ साझा किया और उन्हें फिट रहने के फायदे बताते हुए उन्हें प्रेरित किया।

 

 

The post एमएचआरडी निशंक और खेल मंत्री किरण रिजिजू ने फिट इंडिया अभियान को बढ़ाने के लिए छात्रों से किया संवाद appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/sports/mhrd-ramesh-pokhriyal-nishank-sports-minister-kiran-rijiju-interacts-with-students-to-increase-fit-india-campaign/23957/

Comments