महामारी के बीच खुशियां बांट रहे धवन, पाक से आए हिंदू शरणार्थियों को दिए क्रिकेट किट और टॉयलेट

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों सुर्खियों का केंद्र बने हुए हैं। वो देशभर में फैले कोरोना वायरस के बीच खुशियां बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में रह रहे पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थियों की भी मदद की है। दिल्ली के मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास इस कॉलोनी में पाकिस्तान से आए कई हिंदू शरणार्थी रहते हैं, जिनकी देखभाल दिल्ली की एक संस्था करती है।

हिंदू शरणार्थियों से मिले धवन

स्टार ओपनर शिखर धवन ने दिल्ली के मजलिस पार्क के पास इस कैंप में क्रिकेट किट, टॉयलेट और बिस्तर की सुविधा लोगों को मुहैया कराई। इस कॉलोनी में पाकिस्तान से आए कई हिंदू शरणार्थी रहते हैं, जिनकी देखभाल दिल्ली की एक संस्था करती है।

धवन ने की मदद

शिखर धवन ने हिंदू रिफ्यूजी कॉलोनी पहुंचकर कई लोगों से मुलाकात की। खास बात तो यह थी कि कॉलोनी में किसी को नहीं पता था कि धवन वहां आने वाले हैं।

धवन ने कहा, सहायता करने से मिलती है खुशी

धवन ने कहा, ‘यह एक शानदार अनुभव रहा। मैं फिलहाल ऐसी स्थिति में हूं जहां लोगों के लिए योगदान कर सकता हूं। इससे मुझे काफी खुशी और शांति मिलती है। वे (वहां के लोग) बहुत खुश थे कि मैं उनसे मिलने आया। उनकी खुशी को महसूस किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि वह मेरे खेल और मैदान पर मेरे सेलिब्रेशन का आनंद लेते हैं।’
धवन ने मदद के तौर पर टॉयलेट भी दिए

धवन ने दिल्ली के मजलिस पार्क के पास इस कैंप में क्रिकेट किट, टॉयलेट और बिस्तर की सुविधा लोगों को मुहैया कराई।

The post महामारी के बीच खुशियां बांट रहे धवन, पाक से आए हिंदू शरणार्थियों को दिए क्रिकेट किट और टॉयलेट appeared first on News 24.



source https://hindi.news24online.com/sports/dhawan-distributing-happiness-amid-epidemic-cricket-kit-and-toilet-given-to-hindu-refugees-from-pakistan/24427/

Comments